अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर वॉश नष्ट

जयपुर, 31 अगस्त। निकाय चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेशभर में नाकाबंदी, गश्त और दबिश के जरिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करने के साथ बड़ी मात्रा में वॉश नष्ट की गई और अवैध शराब बनाने वाली कच्ची भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। विभाग ने कई मामलों में अभियोग दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

भीलवाड़ा में 74 पव्वे बरामद

भीलवाड़ा में आबकारी विभाग की टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 74 पव्वे रॉयल चैलेंज व्हिस्की बरामद किए। इस मामले में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

डीग में 5 हजार लीटर वॉश नष्ट

डीग में आबकारी टीम ने दबिश देकर करीब 5 हजार लीटर वॉश नष्ट किया। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल से 207 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीगंगानगर में भट्टियां की गईं नष्ट

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में भी आबकारी विभाग ने दबिश की कार्रवाई की। यहां करीब 1 हजार लीटर वॉश बरामद कर नष्ट की गई। साथ ही अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रही 4 कच्ची भट्टियों को नष्ट किया गया।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसके तहत अन्य राज्यों से शराब की तस्करी के साथ-साथ अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और बिक्री पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रदेश के सभी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और आबकारी निरोधक दलों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |