भिवाड़ी में बिना लाइसेंस दवा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की दवाइयां और कच्चा माल जब्त

भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी में बिना लाइसेंस दवाइयों का कारोबार करने के मामले में औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की दवाइयां, दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और अन्य सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान गोदाम से करीब 1500 कार्टन दवाइयां बरामद हुई हैं।

बिना लाइसेंस चल रहा था गोदाम

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ के अनुसार, विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आयुक्तालय मुख्यालय जयपुर, अलवर और दौसा के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर, भिवाड़ी के बिना लाइसेंस संचालित गोदाम पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों की कई प्रकार की दवाइयां मिलीं, जिन्हें स्ट्रेन हेल्थ केयर द्वारा बाजार में बेचे जाने की जानकारी सामने आई है।

इन कंपनियों की दवाइयां मिलीं

कार्रवाई के दौरान कंडोर हेल्थकेयर, लालरू (पंजाब), ओपल हेल्थकेयर, करनाल (हरियाणा), एलेक्सा फार्मास्युटिकल्स, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) और यूनिशार्प ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, लालरू, एसएएस नगर (मोहाली) सहित विभिन्न कंपनियों की दवाइयां बरामद की गईं।

बरामद दवाइयों में डायक्लोफेनेक सोडियम, एरिक्वा, चका पैन एक्सट्रा, लेडीनेक्स, हाइग्रा 200, पिलप्रोफॉक्सेसिन-500 और ऑक्सीपर प्लस सहित अन्य दवाइयां शामिल हैं।

9 दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे

दवाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग की टीम ने 9 सैंपल लिए हैं। इनके परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोदाम से दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बरामद किया गया। इसमें टेपेंटाडॉल, प्रेगबालिन और कोट्रीमोक्साजोल सहित अन्य सामग्री शामिल है। इसके अलावा पैकिंग सामग्री और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी बरामद हुईं।

तीन राज्यों को भेजी गई जानकारी

औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि बरामद दवाइयों से जुड़ी कंपनियों के संबंध में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के औषधि प्रशासन को सूचना दी गई है। संबंधित कंपनियों की जांच के लिए इन राज्यों में औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीमें भेजी गई हैं।

बिना लाइसेंस कारोबार पर सख्त कार्रवाई

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना लाइसेंस दवाइयों को रखने, बनाने या बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई औषधि नियंत्रक अजय फाटक के निर्देशन में जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर के औषधि नियंत्रण अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की। विभाग की जांच अभी जारी है और सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |