प्रत्याशी और प्रतिनिधि घर बैठे कर सकेंगे आवेदन, व्हाट्सऐप पर भेजा जाएगा अनुमति पत्र

जयपुर, 1 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए वाहन इस्तेमाल करने वाले प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को अब इलेक्शन व्हीकल परमिशन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर ने वाहन अनुमति के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा शुरू की है।

मोबाइल या कंप्यूटर से कर सकेंगे आवेदन

प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि अपने मोबाइल, कंप्यूटर या ई-मित्र के माध्यम से अपनी एसएसओ आईडी से पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल पर 'G2C' विकल्प में जाकर 'Election Permission' आइकन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन ऑनलाइन सबमिट करना होगा।

सही आवेदन पर जल्द मिलेगी अनुमति

जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी। आवेदन सही पाए जाने पर वाहन अनुमति पत्र आवेदनकर्ता के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज दिया जाएगा।

इसके अलावा आवेदनकर्ता पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी अपना वाहन अनुमति पत्र डाउनलोड कर सकता है।

चुनाव प्रचार में सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था

जिला निर्वाचन कार्यालय की इस ऑनलाइन व्यवस्था से प्रत्याशियों को वाहन अनुमति लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल अनुमति पत्र की सुविधा से चुनाव प्रचार के दौरान वाहन परमिशन की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने का प्रयास किया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |