प्रशासकों की नियुक्ति संबंधित पंचायत समिति के नवनिर्वाचन के बाद गठित पंचायत समिति की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले तक प्रभावी रहेगी। नियुक्त प्रशासक अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत समिति के कार्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
आमेर: उपखण्ड अधिकारी आमेर
आंधी एवं जमवारामगढ़: उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़
बस्सी एवं तुंगा: उपखण्ड अधिकारी बस्सी
चाकसू एवं कोटखावदा: उपखण्ड अधिकारी चाकसू
दूदू: उपखण्ड अधिकारी दूदू
गोविंदगढ़: उपखण्ड अधिकारी चौमूं
जालसू: उपखण्ड अधिकारी रामपुरा डाबड़ी
झोटवाड़ा: उपखण्ड अधिकारी जयपुर
जोबनेर: उपखण्ड अधिकारी जोबनेर
किशनगढ़-रेनवाल: उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़-रेनवाल
माधोराजपुरा: उपखण्ड अधिकारी माधोराजपुरा
मौजमाबाद: उपखण्ड अधिकारी मौजमाबाद
फागी: उपखण्ड अधिकारी फागी
सांभरलेक: उपखण्ड अधिकारी सांभरलेक
सांगानेर: उपखण्ड अधिकारी सांगानेर
शाहपुरा: उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा
नियुक्त किए गए प्रशासक संबंधित पंचायत समितियों के प्रशासनिक कार्यों और दायित्वों का संचालन करेंगे। यह व्यवस्था पंचायत समितियों के नवनिर्वाचन और नई पंचायत समिति की पहली बैठक तक जारी रहेगी।
जिला प्रशासन की ओर से जारी इस आदेश के बाद अब संबंधित पंचायत समितियों के नियमित कामकाज और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्रशासकों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.