राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, BJP के 44 और कांग्रेस के 16 उम्मीदवार शामिल

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेशभर में 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44 प्रत्याशी, कांग्रेस के 16 प्रत्याशी और 18 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

निर्विरोध निर्वाचन के आंकड़ों में BJP का दबदबा नजर आ रहा है। कई जिलों में BJP के प्रत्याशी बिना मुकाबले ही चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में निर्विरोध जीत दर्ज की है।

किस जिले में कितने प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित?

  • अलवर: 3, सभी BJP

  • बालोतरा: 2 — BJP 1, निर्दलीय 1

  • बांसवाड़ा: 1 — BJP

  • ब्यावर: 1 — BJP

  • भरतपुर: 3 — BJP 1, निर्दलीय 2

  • बीकानेर: 3 — सभी BJP

  • बूंदी: 1 — कांग्रेस

  • चित्तौड़गढ़: 6 — सभी BJP

  • चूरू: 1 — BJP

  • दौसा: 1 — कांग्रेस

  • डीग: 9 — BJP 3, निर्दलीय 6

  • धौलपुर: 3 — BJP 1, कांग्रेस 1, निर्दलीय 1

  • डूंगरपुर: 2 — सभी BJP

  • श्रीगंगानगर: 1 — कांग्रेस

  • जयपुर: 3 — BJP 1, कांग्रेस 2

  • जैसलमेर: 1 — कांग्रेस

  • जालोर: 3 — सभी BJP

  • झालावाड़: 2 — BJP 1, कांग्रेस 1

  • झुंझुनूं: 4 — BJP 2, कांग्रेस 1, निर्दलीय 1

  • जोधपुर: 4 — सभी BJP

  • करौली: 1 — निर्दलीय

  • खैरथल-तिजारा: 4 — BJP 2, निर्दलीय 2

  • कोटा: 1 — कांग्रेस

  • कोटपूतली-बहरोड़: 1 — निर्दलीय

  • नागौर: 2 — BJP 1, कांग्रेस 1

  • पाली: 2 — BJP 1, निर्दलीय 1

  • राजसमंद: 2 — BJP 1, कांग्रेस 1

  • सवाई माधोपुर: 1 — कांग्रेस

  • सीकर: 6 — BJP 3, कांग्रेस 3

  • सिरोही: 1 — BJP

  • टोंक: 1 — BJP

BJP के सबसे ज्यादा प्रत्याशी निर्विरोध

जिलेवार आंकड़ों में चित्तौड़गढ़, अलवर, बीकानेर, डूंगरपुर, जालोर और जोधपुर समेत कई जिलों में BJP प्रत्याशी बिना मुकाबले निर्वाचित हुए हैं। वहीं डीग में 9 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिनमें 3 BJP और 6 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

कांग्रेस और निर्दलीयों को भी मिली सफलता

निर्विरोध निर्वाचन में कांग्रेस के 16 उम्मीदवार और निर्दलीय के 18 प्रत्याशी भी शामिल हैं। सीकर में कांग्रेस के 3, जयपुर में 2 और झुंझुनूं में 1 कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ। वहीं डीग में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा 6 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

कुल मिलाकर नगर निकाय चुनाव 2026 में 77 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन ने चुनावी तस्वीर को काफी हद तक प्रभावित किया है। अब बाकी सीटों पर होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |