सरमथुरा के पार्वती बांध का जलस्तर 222.95 मीटर पहुंच गया है। बांध की भराव क्षमता यानी FRL 223.41 मीटर है। ऐसे में जलस्तर अभी भराव क्षमता से 0.46 मीटर नीचे है।
कैचमेंट एरिया में पानी की आवक कम होने के चलते बुधवार सुबह 11:30 बजे सभी गेट बंद कर दिए गए। पिछले दो दिनों से बांध के चार गेट खोले गए थे, जिनसे पानी की निकासी की जा रही थी। अब जलस्तर में कमी को देखते हुए गेट बंद करने का फैसला लिया गया है।
कनिष्ठ अभियंता सुनील सिकरवार ने बताया कि जल संसाधन विभाग बांध की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।
वहीं बाड़ी का रामसागर बांध तीसरे दिन भी ओवरफ्लो चल रहा है। बांध का जलस्तर 7.86 मीटर तक पहुंच गया है और यह जलभराव क्षमता से 0.21 मीटर ऊपर है।
पार्वती बांध से पानी रिलीज किए जाने के बाद रामसागर का जलस्तर 222.94 मीटर तक पहुंचा। इसके बाद रात में दो गेट बंद कर दिए गए। फिलहाल दो गेटों से पानी की निकासी जारी है।
सहायक अभियंता पपेंद्र कुमार ने बांध की स्थिति की जानकारी दी। विभाग की ओर से लगातार जलस्तर और पानी की आवक पर नजर रखी जा रही है।
पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक कम होने के बाद चारों गेट बंद किए गए हैं। विभाग स्थिति के अनुसार बांधों से पानी की निकासी और गेटों के संचालन को लेकर निर्णय ले रहा है। रामसागर बांध के ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.