नगरीय निकाय चुनाव 2026: घर बैठे ऑनलाइन चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम, ऐसे मिलेगी पूरी जानकारी

जयपुर, 8 सितंबर। राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम और विवरण देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है। मतदाता घर बैठे ऑनलाइन यह जांच सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।

‘Search Voter’ से खोज सकेंगे अपना नाम

मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

नाम खोजने के लिए मतदाता को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी—

  • जिला

  • नगरीय निकाय का नाम

  • मतदाता का नाम

  • पिता/पति का नाम

  • आयु

इसके अलावा मतदाता जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के जरिए भी अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं।

सर्च करने पर मिलेगी ये पूरी जानकारी

ऑनलाइन सर्च करने के बाद मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाई देंगी। इनमें—

  • नगरीय निकाय का नाम

  • वार्ड नंबर

  • वार्ड पार्ट नंबर

  • क्रम संख्या

  • मतदाता का नाम

  • पिता/पति/संबंधी का नाम

  • आयु

  • Voter ID/EPIC नंबर

  • लिंग

  • मकान नंबर

  • मतदान केंद्र क्रमांक

  • मतदान केंद्र का पता

  • संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC)

  • पार्ट नंबर

  • क्रम संख्या

शामिल हैं।

मतदान से पहले जरूर जांचें अपना नाम

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पहले ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर मतदाता सूची में अपना नाम और मतदान केंद्र से संबंधित विवरण जरूर जांच लें। इससे मतदान के दिन किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।

मतदाताओं के लिए जरूरी: मतदान से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और आपको अपने संबंधित मतदान केंद्र की सही जानकारी पता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |