वार्ड नंबर 6 में भाजपा के संदीप गहलोत, कांग्रेस के नंदकिशोर गहलोत और भाजपा के बागी प्रत्याशी दीपक गहलोत समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम के एक वार्ड में प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 79 वार्डों में कुल 371 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बीकानेर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल 448 मतदान केंद्रों पर 1,792 मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 1,800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 60 रिजर्व पुलिस पार्टियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा लगातार चुनाव व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है।
वहीं नगर निगम आयुक्त IAS स्नेहल धायगुडे, ADM उम्मेद सिंह रत्नु, रीना छीपा समेत अन्य अधिकारी भी मतदान केंद्रों और चुनावी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर है।
बीकानेर में मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.