बेढ़म निवासी पुष्कर का आरोप है कि गांव में करीब एक महीने से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क कमजोर होने के कारण कॉलिंग, इंटरनेट और ऑनलाइन काम प्रभावित हो रहे हैं। युवक का कहना था कि उपभोक्ताओं से महंगे रिचार्ज लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त नेटवर्क सुविधा नहीं मिल रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा।
जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेटवर्क और टावर की तकनीकी समस्या को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया है। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
थानाधिकारी वीरेंद्र के अनुसार, करीब साढ़े तीन घंटे बाद युवक नीचे उतरा। युवक की मांग थी कि गांव में नेटवर्क की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। मौके पर मोबाइल कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया गया और टावर में आ रही तकनीकी कमियों को ठीक किया गया। इसके बाद युवक सुरक्षित नीचे आ गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.