मतदान शुरू होने के बाद EVM में तकनीकी दिक्कत आई, जिसके चलते करीब 1 घंटे 11 मिनट तक मतदान ठप रहा। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को दुरुस्त करने का काम संभाला, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया बहाल की गई।
हनुमानगढ़ में EVM की तकनीकी खराबी का यह पहला मामला नहीं है। जिले में दो अन्य बूथों पर भी मशीनों में तकनीकी दिक्कत सामने आई।
वार्ड 47 के बूथ संख्या 102 पर ज्वाला सिंह वाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में EVM खराब होने के कारण करीब 35 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।
वहीं, जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी EVM की तकनीकी समस्या के चलते करीब 30 मिनट तक मतदान रुका। दोनों जगह मशीनों को दुरुस्त करने के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया।
EVM में तकनीकी खराबी के कारण मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। कई मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े रहे। तकनीकी टीमों के पहुंचने के बाद मशीनों को ठीक कर मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कराई गई।
हनुमानगढ़ में मतदान को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
जिले में करीब 1,200 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा 25 मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। करीब 15 सुपरवाइजरी अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
ASP अरविंद विश्नोई और टाउन CI लखबीर सिंह ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ASP अरविंद विश्नोई ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस की टीमों की हर गतिविधि पर पैनी नजर है और मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.