पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में किया मतदान, बोले- ‘लोकतंत्र का महापर्व मजबूत होता रहे’

जोधपुर: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत जोधपुर में मतदान जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपने गृह क्षेत्र जोधपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद गहलोत ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

गहलोत बोले- लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है

मतदान के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और यह हमेशा मजबूत होता रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।

गहलोत ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत जो अधिकार मिले हैं, वे मजबूत बने रहने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के प्रयास किए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जनता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आगे आना चाहिए।

जोधपुर में 7.12 लाख से ज्यादा मतदाता

जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। शहर में कुल 7 लाख 12 हजार 168 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नगर निगम के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 100 वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वहीं, 185 प्रत्याशियों में अन्य दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।

5 हजार पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था

जोधपुर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 5 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। वहीं, 184 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग स्थानों पर क्यूआरटी (Quick Response Team) तैनात की गई हैं। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया मतदान व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

डीसीपी मनीष चौधरी और कमल शेखावत समेत पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

14 सितंबर को होगी मतगणना

जोधपुर में मतदान प्रक्रिया के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। फिलहाल शहर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |