मतदान के दौरान कई ऐसे युवा भी नजर आए, जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने मतदान को लेकर खुशी जाहिर की।
युवाओं ने कहा कि पहली बार मतदान करना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग किया और इसे अपना पूर्ण अधिकार बताया।
मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था देखने को मिली। जिन बुजुर्ग मतदाताओं को चलने में परेशानी हो रही थी, उन्हें व्हीलचेयर की मदद से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।
हर वार्ड में व्हीलचेयर की व्यवस्था होने से ऐसे वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान करने में काफी सुविधा मिली। उम्र और शारीरिक परेशानी के बावजूद बुजुर्गों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान युवा मतदाताओं का उत्साह और वरिष्ठ नागरिकों की मतदान के प्रति प्रतिबद्धता लोकतंत्र में भागीदारी की तस्वीर पेश करती नजर आई।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.