जयपुर की 140 ग्राम पंचायतों में दोपहर 1 बजे तक 43.47% मतदान, आंधी में सबसे अधिक वोटिंग

जयपुर। जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले की चार पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में औसतन 43.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंधी पंचायत समिति में सबसे अधिक मतदान

मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के अनुसार आंधी पंचायत समिति में सबसे अधिक 44.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं जमवारामगढ़ में 43.86 प्रतिशत, बस्सी में 43.58 प्रतिशत और तूंगा में 41.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


 

4 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

इस चरण में कुल 4 लाख 7 हजार 280 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए कुल 1,224 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। खास बात यह है कि 58 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 10 या उससे अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

तीन पंचायतों में 17-17 उम्मीदवार मैदान में

चुनाव में कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बस्सी पंचायत समिति की विजमुंकदपुरा और जमवारामगढ़ की राहोड़ी ग्राम पंचायत में 17-17 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं आंधी पंचायत समिति की चावंडिया ग्राम पंचायत में भी सरपंच पद के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

शाम 6 बजे तक होगा मतदान

जिले की 140 ग्राम पंचायतों में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |