जयपुर में कैफे संचालक मयंक गोपालिया की मौत: 11 दिन तक अस्पताल में लड़े जिंदगी की जंग, महिला कर्मचारी के दोस्त को टोकने पर हुआ था जानलेवा हमला

जयपुर। राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल कैफे संचालक मयंक गोपालिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। मयंक पिछले 11 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। सोमवार देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कैफे में काम करने वाली महिला कर्मचारी के दोस्त को टोकने के विवाद में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कैफे बंद कर घर लौटते समय किया हमला

वैशाली नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना 5 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे की है। मयंक गोपालिया अपना कैफे बंद करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान कैफे से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाकर खड़े बदमाश पीछे से दौड़ते हुए आए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमलावरों ने मयंक के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी बदमाश उन पर लगातार हमला करते रहे। मयंक को मृत समझकर आरोपी बाइक और स्कूटी पर सवार अपने अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।

सिर में गंभीर चोट आने के कारण मयंक का ऑपरेशन करना पड़ा था। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 दिनों तक उनका इलाज चला। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

महिला कर्मचारी के दोस्त को टोकने पर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि मयंक गोपालिया वैशाली नगर के वैशाली मार्ग पर 'ओवन द बेकरी' नाम से कैफे संचालित करते थे। कैफे में एक महिला कर्मचारी काम करती थी। उसका दोस्त मोहम्मद शाहरुख आए दिन उससे मिलने कैफे पर पहुंचता था।

बताया गया कि शाहरुख के बार-बार कैफे आने को लेकर मयंक ने उसे टोका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। शाहरुख ने मयंक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 5 नवंबर को दिन में हुए झगड़े के बाद रात को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मयंक पर हमला कर दिया।

तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार

वैशाली नगर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहरुख, अकमान और मोहम्मद रसीद उर्फ अल्तमस को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर कैफे संचालक पर जानलेवा हमला किया था।

अब मयंक गोपालिया की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जयपुर में मामूली विवाद से शुरू हुआ यह मामला अब हत्या में बदल गया है। 11 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद कैफे संचालक की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |