JDA की ओर से मेट्रो पिलर संख्या 84 से 109 तक सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए प्राधिकरण ने चार विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया है, जो मौके पर मौजूद रहकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं।
कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की बाधा से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। JDA का प्रवर्तन दस्ता पूरी तैयारी के साथ सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाने में जुटा हुआ है।
इस कार्रवाई से न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ JDA की सख्ती साफ नजर आ रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.