जयपुर के सीतारामपुरा टोल प्लाजा फायरिंग केस में दो बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। रिंग रोड स्थित सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में सांगानेर सदर थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैंपर को पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज के अनुसार, 19 नवंबर की रात बिना नंबर की बोलेरो कैंपर लेकर पहुंचे बदमाशों ने टोल बैरियर तोड़ दिया था। इसके बाद टोल कर्मचारियों को डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी।

दोनों आरोपियों के पास मिली अवैध पिस्टल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनराज गुर्जर उर्फ डीके गुर्जर (36), निवासी सूरजपुरा, सांगानेर सदर और बनवारी मीणा उर्फ बन्नू चांदा (24), निवासी थूणी मंगलदास, कोटखावदा के रूप में की है।

पुलिस जांच के दौरान धनराज गुर्जर की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की गई। वहीं, बनवारी मीणा के कब्जे से भी एक अवैध पिस्टल मिली। हथियारों की बरामदगी के संबंध में दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

घटनास्थल पर ले जाकर करवाई वारदात की तस्दीक

सांगानेर सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की सूचना पर पुलिस टीम उन्हें घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां वारदात की तस्दीक करवाई गई और मौका मुआयना किया गया।

पुलिस अब आरोपियों से अन्य आपराधिक वारदातों में उनकी संलिप्तता और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |