पुलिस ने सभी लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए करधनी थाना पुलिस को सौंप दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में संचालित अवैध ठिकानों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा।
स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि 22 नवंबर 2026 को सीएसटी, लाइन जाप्ता और करधनी थाना पुलिस के करीब 50 जवानों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, इन ठिकानों पर लोगों के जमावड़े के कारण इलाके में आमजन के जीवन में अव्यवस्था हो रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने और मटन खिलाने वाले स्थानों पर दबिश दी।
पुलिस की ओर से ऐसे अवैध रूप से संचालित ठिकानों को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित स्थानों पर लगातार दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और आमजन को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.