घटना के बाद घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि अमित और उसकी पत्नी के बीच वर्ष 2018 से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों के बीच समझौते और मेंटेनेंस राशि को लेकर कोर्ट में तारीख थी।
घायल अमित के पिता ईश्वरलाल आर्य के अनुसार, वे अपने बेटे के साथ समझौते के लिए 4 लाख रुपए लेकर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान बहू के माता-पिता और दोनों भाई भी वहां आ गए।
आरोप है कि कोर्ट परिसर में अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इसी दौरान उसके साले संदीप ने पेचकस से अमित के सिर पर वार कर दिया। वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर अमित को बचाया।
ईश्वरलाल आर्य ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके बेटे से रुपए छीनने की कोशिश भी की। उनका कहना है कि वे बहू को मेंटेनेंस राशि देने और पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का समझौता करने के लिए कोर्ट आए थे।
घटना के बाद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर कलेक्टर चौकी पहुंचाया। सूचना मिलने पर नयापुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
नयापुरा थाना पुलिस के एसआई रविंद्र सिंह आरोपी को थाने ले गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कहा कि जीजा ने उसकी बहन की जिंदगी खराब कर दी।
पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा और पेशी के दौरान हुए इस हमले को लेकर चर्चा रही।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.