जयपुर मेयर सुनील कोठारी का 48 घंटे में यू-टर्न, दो अफसरों को फिर पुराने विभागों की जिम्मेदारी

जयपुर। जयपुर नगर निगम में मेयर सुनील कोठारी का पहला प्रशासनिक फेरबदल 48 घंटे में ही बदल गया। बुधवार को 11 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के बाद शुक्रवार को संशोधित सूची जारी की गई। इसमें दो अधिकारियों को फिर उन्हीं विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई, जहां से उन्हें हटाया गया था। वहीं, दो अधिकारियों के जोन भी बदले गए हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त को इसी जोन में राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

पहले हटाया, फिर पुराने विभागों में लौटाया

नगर निगम में 25 नवंबर को जारी आदेश में उद्यान और पशु प्रबंधन शाखा के उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। इन विभागों में पहले भी विवाद और शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में इन शाखाओं में बदलाव को मेयर के प्रशासनिक फैसले का अहम हिस्सा माना जा रहा था।

लेकिन शुक्रवार को जारी संशोधित आदेश में मोनिका सोनी को फिर से उद्यान शाखा का उपायुक्त और करणी सिंह को पशु प्रबंधन शाखा का उपायुक्त नियुक्त कर दिया गया। यानी बुधवार को जिन अधिकारियों को इन विभागों से हटाया गया था, उन्हें दो दिन बाद ही वापस उन्हीं विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

48 घंटे में बदला आदेश, अधिकारियों ने नहीं किया था जॉइन

नगर निगम में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन एक ही आदेश को 48 घंटे के भीतर संशोधित किए जाने से फैसले की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया गया है कि जिन पदों पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे, वहां 48 घंटे के दौरान किसी भी अधिकारी ने जॉइन नहीं किया था। ऐसे में संशोधित सूची जारी होने के बाद निगम के गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

पहले आदेश से निगम में नई प्रशासनिक व्यवस्था का संदेश गया था, लेकिन संशोधित सूची ने पुरानी व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मेयर को अपने ही फैसले में इतनी जल्दी बदलाव करना पड़ा।

सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त को बनाया राजस्व अधिकारी

संशोधित आदेश के तहत मनोहर लाल जाट को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन, निहारिका शर्मा को सिविल लाइंस जोन, गीता करनानी को किशनपोल जोन और सीमा शर्मा को हवामहल-आमेर जोन का उपायुक्त बनाया गया है।

वहीं दुर्गा कुमारी को उपायुक्त मुख्यालय और संतलाल मक्कड़ को उपायुक्त एनयूएलएम एवं कच्ची बस्ती का कार्यभार सौंपा गया है।

सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त रहे सुनील बैरवा को इसी जोन में राजस्व अधिकारी बनाया गया है। जबकि विद्या सैन को झालाना और जगतपुरा जोन का राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बुधवार को 11 अधिकारियों के बदले गए थे कार्यक्षेत्र

बता दें कि नगर निगम में बुधवार, 25 नवंबर को अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल की ओर से 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने का आदेश जारी किया गया था।

उस आदेश के तहत करणी सिंह को किशनपोल जोन, मनोहर लाल जाट को पशु प्रबंधन, निहारिका शर्मा को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन, सुनील बैरवा को सिविल लाइंस जोन और पवन कुमार शर्मा को विशेषाधिकारी महापौर की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके अलावा दुर्गा कुमारी को उद्यान, सरिता को फायर, मोनिका सोनी को हवामहल-आमेर जोन, संतलाल मक्कड़ को एनयूएलएम, अनिता मित्तल को स्टोर एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई और विद्या सैन को उपायुक्त मुख्यालय का कार्यभार सौंपा गया था।

अब शुक्रवार को जारी संशोधित आदेश में कुछ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र फिर बदल दिए गए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |