कोटा में 13 किलो 690 ग्राम डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप

कोटा। राजस्थान के कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद किया है। आरोपी डोडा-चूरा को ट्रॉली बैग में प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (26) निवासी गोरखना, जिला हनुमानगढ़ और विशाल गुर्जर (20) निवासी भैरुपुरा, जिला बूंदी के रूप में हुई है।

पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगे आरोपी

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 नवंबर को रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान रंगपुर पुलिया के पास ट्रॉली बैग लेकर जा रहे दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग में रखे प्लास्टिक के कट्टे से 13 किलो 690 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके दो मोबाइल फोन भी जब्त किए।

रेलवे स्टेशन के बाहर आरपीएफ-जीआरपी से बचने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी बूंदी से डोडा-चूरा लेकर रेल मार्ग से कोटा होते हुए आगे जाने की फिराक में थे। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की नजर से बचने के लिए वे स्टेशन के बाहर खाली इलाकों में घूम रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डोडा-चूरा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और तस्करी नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |