राजस्थान की स्वास्थ्य योजनाओं की केन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन ने की सराहना

जयपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आए 18वें केन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) के 14 सदस्यीय दल ने राजस्थान में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं और नवाचारों की सराहना की। दल ने जयपुर के अलावा झालावाड़ और हनुमानगढ़ जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर योजनाओं और सेवाओं का जायजा लिया। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संस्थानों और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में दल के सदस्यों ने राजस्थान के अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण और सुझाव साझा किए। केन्द्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव एवं सीआरएम दल की ऑब्जर्वर रितु शर्मा सहित विभिन्न विशेषज्ञ बैठक में शामिल हुए।

इन स्वास्थ्य नवाचारों की हुई सराहना

केन्द्रीय दल ने प्रदेश में संचालित कई स्वास्थ्य नवाचारों की विशेष सराहना की। इनमें प्रसव सखी हेल्प डेस्क, बुजुर्गों के लिए रामाश्रय वार्ड, पिंक यूपीएचसी, टाइप-1 डायबिटीज की स्क्रीनिंग और उपचार के लिए मिशन मधुहारी, मिशन लिवर स्माइल और गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी की मा वाउचर योजना शामिल हैं।

दल ने नए मेडिकल ऑफिसर्स के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग, दवाओं की सप्लाई चेन, रियल टाइम स्टोर मैनेजमेंट और हब एंड स्पोक मॉडल के थर्ड पार्टी असेसमेंट जैसे विषयों पर भी चर्चा की। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में सुधार के लिए सुझाव दिए।

सुझावों के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में आए दल ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सीआरएम दल के सुझावों के अनुसार सामने आए कमियों के बिंदुओं पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम, प्रबंध निदेशक आरएमएससीएल पुखराज सेन, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |