जयपुर
राजधानी जयपुर के नाई की थड़ी स्थित आयशा नगर के पास विकसित की जा रही अटल नगर-2 कॉलोनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में विवादित बताई जा रही भूमि पर कथित रूप से प्लॉटिंग कर भोले-भाले लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, खसरा नंबर 241 एवं 242 की भूमि पर कॉलोनी विकसित की जा रही है, जबकि इस भूमि को लेकर स्वामित्व विवाद न्यायालय में लंबित है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्टे भी प्रभावी है। साथ ही, पुलिस थाना सिंहपुरा खोर और जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित भूमि की वास्तविक स्थिति और न्यायालयीन विवाद की जानकारी छिपाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनका कहना है कि निवेश करने से पहले प्रत्येक खरीदार को जमाबंदी, खसरा रिकॉर्ड, स्वामित्व और न्यायालय में लंबित मामलों की स्वतंत्र जांच अवश्य करनी चाहिए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.