बेंगलुरु में ‘बिग बॉस कन्नड़ 8’ फेम एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने देर रात अपने साथ छेड़छाड़ की एक चौंकाने वाली घटना का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूरी घटना को सामने रखा, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया।
दिव्या के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे जब वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात युवक उनका पीछा करने लगा और सड़क पर उनके सामने अश्लील हरकतें करने लगा।
उन्होंने बताया कि युवक लगातार उनका पीछा करता रहा और कार में बैठने तक नहीं रुका।
घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जिसमें उनकी कजिन उस युवक की ओर इशारा करते हुए कहती हैं—
“उसके हाथ की हरकत देखो…”
दिव्या ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सवाल उठाया—
“रात में सड़क पर चलने वाली महिलाओं की सुरक्षा आखिर कहां है?”
उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग भी की है।
33 वर्षीय दिव्या सुरेश ‘बिग बॉस कन्नड़ 8’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकी हैं और 2017 में मिस इंडिया साउथ का खिताब भी जीत चुकी हैं
दिव्या का नाम पिछले साल एक कथित हिट-एंड-रन मामले में भी सामने आया था, जिसमें उनकी कार से हुए हादसे में एक महिला घायल हुई थी और बाद में पुलिस ने जांच शुरू की थी।
फिलहाल छेड़छाड़ की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.