जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, फुटपाथ पर बैठे परिवार को कुचला; 3 मासूम समेत 4 की मौत

राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर फुटपाथ पर चढ़ गया और सड़क किनारे बैठे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

गलवार सुबह करीब 8:46 बजे श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाइपास स्थित कमला नेहरू नगर में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजमेर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने पहले सड़क की रेलिंग तोड़ी और फिर फुटपाथ पर चढ़ते हुए नाले के किनारे बैठे एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक और उसका खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नाले में गिरे घायलों और मृतकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |