मानसून की पहली दस्तक ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, ड्रेनेज पाइप फटने से ग्राउंड फ्लोर जलमग्न; प्रशासन ने PWD पर फोड़ा ठीकरा

जयपुर। राजधानी जयपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां उजागर कर दीं। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के दौरान ट्रॉमा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर ड्रेनेज पाइप फटने से पानी भर गया, जिससे मरीजों के इलाज पर सीधा असर पड़ा। माइनर ऑपरेशन थिएटर (OT) में पानी भरने के कारण उपचार रोकना पड़ा और मरीजों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर इलाज करना पड़ा।

रात करीब एक बजे शुरू हुई इस समस्या के चलते मुख्य इमरजेंसी हॉल के पास स्थित ईसीजी रूम, मुख्य कॉरिडोर और माइनर OT में पानी फैल गया। पानी डक्टिंग के जरिए अंदर पहुंचने से कई जगह फॉल सीलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। माइनर OT और प्लास्टर रूम के कॉरिडोर में फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर सीलिंग गिरी, वहां उस समय मरीजों या स्टाफ की आवाजाही नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र मांडिया, उपअधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी सहित अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और पानी निकासी तथा व्यवस्थाएं बहाल करने का कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में पुराने ड्रेनेज पाइप के फटने को घटना का कारण बताया और इसकी जिम्मेदारी PWD विंग के रखरखाव पर डालते हुए पाइप की तत्काल मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए।

हालांकि हालात पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन यह घटना अस्पताल की मानसून तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मुख्य इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में जलभराव और गंदगी से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया, जिससे गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मानसून की शुरुआत में ही सामने आई इस अव्यवस्था ने साफ कर दिया कि यदि समय रहते स्थायी सुधार नहीं किए गए, तो आगामी बारिशों के दौरान मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था दोनों पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे |