जगन हत्याकांड पर गरमाई सियासत, ट्रोल होने के बाद विधायक जसवंत गुर्जर का पलटवार—'न्याय नहीं मिला तो होगा आंदोलन'

धौलपुर/बाड़ी | अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद गुर्जर समाज में आक्रोश बना हुआ है। जगन के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की मौजूदगी रही, लेकिन बाड़ी से बसपा विधायक जसवंत सिंह गुर्जर के शामिल नहीं होने पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। क्षेत्रीय विधायक और गुर्जर समाज से होने के कारण लोगों की निगाहें उन पर टिकी थीं।

ट्रोलिंग के बाद विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले 15 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, इसलिए वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

विधायक ने कहा कि जगन गुर्जर की जेल में हत्या की खबर उन्हें जयपुर में ही मिली थी और इस घटना से उन्हें भी गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच कर रही है और यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।

अपने वीडियो में विधायक ने कुछ बाहरी लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि "बरसाती मेढ़क लाश पर राजनीति कर रहे हैं।" उनका आरोप था कि कुछ लोग समाज के नाम पर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज के हितैषी नहीं हैं और चुनाव के समय विरोधियों के साथ खड़े रहते हैं।

जसवंत सिंह गुर्जर ने दावा किया कि जगन हत्याकांड में न्याय दिलाने के लिए वह स्वयं संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें विधानसभा भेजा है और वे इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने गुर्जर समाज और जगन गुर्जर के परिजनों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |