बालोतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के पचपदरा में आयोजित रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे नवचयनित पुलिस कांस्टेबल पिंटाराम गरासिया घबराहट में नियुक्ति पत्र लेकर तुरंत मंच से लौटने लगे। तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए कहा, "क्यों भाग रहे हो? पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं है..." इसके बाद उन्होंने कांस्टेबल से कुछ पल बातचीत की, उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पल का तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न सेवाओं में चयनित कई युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.