राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव टलेंगे?

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव तय समय पर कराना मुश्किल होता नजर आ रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने की समय-सीमा तय की है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चुनाव कराने के लिए कम से कम 90 दिनों की आवश्यकता होगी। ऐसे में मौजूदा समय-सीमा के भीतर चुनाव कराना लगभग असंभव माना जा रहा है।

पंचायती राज विभाग के अनुसार, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC आयोग) अपनी आरक्षण संबंधी रिपोर्ट 14 अगस्त तक सौंप सकता है, जबकि 31 अगस्त तक सभी वर्गों का आरक्षण तय होने की संभावना है। इसके बाद ही निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा। आयोग ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में और पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। नई पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और वार्डों की संख्या बढ़ने से चुनाव प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक जटिल हो गई है। इस बीच सरकार और आयोग हाईकोर्ट से चुनाव की समय-सीमा बढ़ाने के लिए आवेदन करने की तैयारी में जुटे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |