जयपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने पूरे प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। यह अभियान 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश और पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात महानिदेशक अनिल पालिवाल के पर्यवेक्षण में प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अधिकृत स्थानों पर ही वाहन पार्क करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के पहले दिन 2 जुलाई को पूरे प्रदेश में 18,477 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें:
राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को जनभागीदारी का अभियान बनाएं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.